Sunday, October 27, 2024
HomeChandauli Newsतानाशाही पर उतर आई है भाजपा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

तानाशाही पर उतर आई है भाजपा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

सदर : कर्नाटक में अल्पमत में होने के बावजूद भाजपा द्वारा सरकार बना लेने के विरोध में चंदौली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. चंदौली कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने  भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने भाजपा द्वारा कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया. 

केन्द्रीय सत्ता के दम पर हो रही तानाशाही

चंदौली कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि केंद्रीय सत्ता के इशारे पर भाजपा तानाशाही कर रही है. लोकतान्त्रिक मर्यादाओं व जनादेश का अपमान किया जा रहा है , मणिपुर व गोवा राज्य इसके प्रमाण हैं. लेकिन अब कांग्रेस कर्नाटक में ऐसा नहीं होने देगी. भाजपा के मंसूबों को अब कांग्रेस नहीं पूरा होने देगी, कांगेस इसका पुरजोर विरोध करेगी. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल पर भी एक राजनितिक पार्टी के कार्यकर्ता की तरह कार्य करने का आरोप लगाया.

अमित शाह का पुतला फूंकने की कोशिश

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंकने की कोशिश की. जिस पर चंदौली पुलिस से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की तीखी नोक झोंक हुई. हालाँकि अंततः चंदौली कोतवाल आशुतोष ओझा ने तत्परता दिखाते हुए पुतला अपने कब्जे में ले लिया. जिस से कांग्रेसी कार्यकर्ता पुतला फूंकने में विफल हो गये. 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News