Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsलेखपाल संघ चंदौली सदर के अध्यक्ष बने संदीप सिंह, सुजीत यादव बने...

लेखपाल संघ चंदौली सदर के अध्यक्ष बने संदीप सिंह, सुजीत यादव बने मंत्री

चंदौली : लेखपाल संघ चंदौली सदर (शाखा) का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को चंदौली सदर स्थित तहसील परिसर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान संदीप सिंह को निर्विरोध रूप से अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं लेखपाल सुजीत कुमार यादव को भी सर्वसम्मति से चंदौली सदर शाखा के मंत्री पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष व मंत्री पद सहित कुल 7 पदों पर लेखपाल संघ के पदाधिकारी निर्वाचित किए गए।

लेखपाल संघ चंदौली सदर के अन्य पदाधिकारी

अध्यक्ष व मंत्री पद के अलावा लेखपाल संजय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व लाल बहादुर राम को कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। वहीं मनीष को उपमंत्री, ऋशु को कोषाध्यक्ष तथा राजेश सिंह को आडिटर पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी रामकेश यादव की देख – रेख में चुनावी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान काफी संख्या में चंदौली सदर के लेखपाल उपस्थित रहे ।

खबरों की भीड़ से हटकर सिर्फ चन्दौली जनपद की चुनिंदा प्रमुख खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें तथा Telegram पर जुड़ने के लिए इस लिंक http://t.me/chandaulitimes पर क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News