Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsकिसान आंदोलन के समर्थन में किसान यात्रा करेंगे मनोज सिंह डब्लू, इन...

किसान आंदोलन के समर्थन में किसान यात्रा करेंगे मनोज सिंह डब्लू, इन गांवों में होगा कार्यक्रम

सैयदराजा : किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। समय के साथ किसान आंदोलन को समर्थन देने वाले व्यक्तियों, विभिन्न राजनीतिक दल, विभिन्न खेलों से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होते जा रहे हैं। इसी क्रम में सपा सूबे के मुखिया अखिलेश सिंह यादव ने भी किसानों द्वारा 8 दिसंबर भारत बंद को पूरा समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। चंदौली जनपद में भी किसान आंदोलन के समर्थन में सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू आज 7 दिसंबर को किसान यात्रा करेंगे।

इन गांवों में किसान यात्रा करेंगे मनोज सिंह डब्लू

किसान आंदोलन के समर्थन में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू आज अपने सैयदराजा विधान सभा के 3 गांवों का दौरा कर किसानों से संवाद करेंगे। किसान यात्रा कार्यक्रम के तहत आज सैयदराजा विधायक सर्वप्रथम सुबह 11 बजे अरंगी गांव, इसके उपरांत दोपहर 12 बजे अदसड़ और अंत में लगभग 1 बजे ककरैत गांव के किसानों से संवाद करेंगे। देश भर में हो रहे किसान आंदोलन के बीच जनपद में मनोज सिंह डब्लू द्वारा की जाने वाली यह किसान यात्रा जनपद की राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ा सकती है।

खबरों की भीड़ से हटकर सिर्फ चन्दौली जनपद की चुनिंदा प्रमुख खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें तथा Telegram पर जुड़ने के लिए इस लिंक http://t.me/chandaulitimes पर क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News