Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर विधायक सुशील सिंह की शिकायत करेंगे...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर विधायक सुशील सिंह की शिकायत करेंगे मनोज सिंह डब्लू

धानापुर : सूबेदार कुलदीप मौर्य के अंतिम यात्रा के दौरान वर्तमान भाजपा विधायक सुशील सिंह व पूर्व सपा विधायक एवम सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के बीच हुई गरमा – गरम बहस के बाद अब जिले की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने वाली है। इस प्रकरण को लेकर आज गुरुवार को सैयदराजा विधान सभा के पूर्व विधायक ने एक बार फिर शहीद सैनिक के परिजनों से वार्तालाप किया। इस दौरान सैनिक कुलदीप मौर्य के परिजन भी सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से नाराज दिखे।

सुशील सिंह पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

दरअसल आज गुरुवार को मनोज सिंह डब्लू एक बार फिर सैनिक कुलदीप मौर्य के परिजनों से मिले, इस दौरान सूबेदार कुलदीप मौर्य के अंतिम यात्रा के दौरान हुए प्रकरण पर बात की तो परिजनों ने भी विधायक सुशील सिंह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। जिसके उपरांत पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि वह इस प्रकरण को छोड़ने वाले नहीं बल्कि वह इसकी शिकायत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से करेंगे।

संवाददाता : प्रवीण पाण्डेय, धानापुर 9795362319

चन्दौली जनपद की ताज़ातरीन खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News