Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsचंदौली जनपद टापर वर्षा सिंह हुईं सम्मानित

चंदौली जनपद टापर वर्षा सिंह हुईं सम्मानित

धानापुर : इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 में अजीत शर्मा के साथ संयुक्त रूप से जिला टॉप करने वाली वर्षा सिंह को मंगलवार को सम्मानित किया गया। सैयदराजा विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कान्हरपुर (खड़ान) स्थित वर्षा सिंह के घर पहुँच कर उनका सम्मान किया। वर्षा ने इंटरमीडिएट के गत परीक्षा परिणाम में 443/500 अंक प्राप्त कर 88.60 % के साथ, अजीत शर्मा के साथ संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था।

वर्षा सिंह को लैपटॉप भेंट किया पूर्व विधायक ने

वर्षा सिंह को सम्मानित करने उनके घर पहुंचे पूर्व विधायक ने वर्षा को लैपटॉप, डायरी व पेन देकर हौसलाअफजाई किया. इस दौरान वर्षा के पिता रविशंकर सिंह बेटी की सफलता पर काफी प्रफ्फुलित नजर आये. सैयदराजा विधानसभा के पूर्व विधायक ने वर्षा को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर प्रधान अभय सिंह, अंजनी सिंह, प्रेमशंकर सिंह, प्रवीण पाण्डेय, रविशंकर सिंह, अंगद यादव, हेमंत सिंह, गुड्डू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News