Sunday, October 27, 2024
HomeChandauli NewsLBS PG College के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का निधन

LBS PG College के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का निधन

DDU नगर : पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज ( LBS PG College ) के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजय सिन्हा का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही सेंट्रल कालोनी स्थित उनके आवास पर , उनके शुभचिंतकों का तांता लग गया। अजय सिन्हा गुरुवार को बाथरूम जाते समय अचानक गिर गए थे और परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

1991 में बने थे LBS PG College के छात्र संघ अध्यक्ष

अजय सिन्हा वर्ष 1991 में LBS PG College के छात्र संघ अध्यक्ष बने थे। उनके एक मित्र अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताते हैं की वो एक दौर था जब अजय के पास 90 के दशक में सैकड़ों मित्र थे और सैकड़ों मित्रों की टोली में भी उन्होंने कभी महसूस नहीं होने दिया की कौन अमीर व कौन गरीब है या कौन किस जाति या धर्म से है और यही कारण भी रहा की अजय से जो भी मिलता था वह मित्र ही बन जाता था। अजय सिन्हा अपने पीछे पत्नी डिम्पल, 13 वर्षीय पुत्र वैभव व पुत्री पलक को छोड़ गए हैं।

अजय के निधन की सूचना पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, चेयरमैन संतोष खरवार, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह सहित कई विशिष्ट जनों ने अजय सिन्हा के आवास पर पहुँच कर शोक संवेदना भी व्यक्त की। इस दौरान चेयरमैन संतोष खरवार सहित कई लोगों ने परिवार की आर्थिक मदद भी की।

चन्दौली जनपद की ताज़ातरीन खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News