Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli NewsChahaniya Newsचंदौली की बेटी कमलावती सिंह बनी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

चंदौली की बेटी कमलावती सिंह बनी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

चंदौली : यूपी बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची शनिवार को जारी की गई। इस सूची में चंदौली जनपद के एक बेटे व एक बेटी को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है जो चंदौली जनपदवासियों के लिए गर्व की बात है। एक ओर जहां चंदौली के चकिया क्षेत्र की मिट्टी में जन्मे नोएडा विधायक पंकज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं चंदौली के चहनिया क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ की मूल निवासी कमलावती सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

कमलावती सिंह के गांव में हर्ष

कमलावती सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके गांव हिंगुतरगढ़ मे खुशी का माहौल है। इस दौरान इनके गांव में भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। गांव के स्व कामता सिंह की बेटी कमलावती कानपुर में ही रहती हैं और वहीं से अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि की शुरुआत भी की हैं। वह पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी जैसे महत्त्वपूर्ण पदों को संभाल चुकी हैं। उनके बारे मे बात करते हुए उनके चाचा रामध्यान सिंह ने बताया कि कमलावती में शुरू से ही कुशल नेतृत्वकर्ता की झलक दिखती थी।

कमलावती सिंह के चाचा रामध्यान सिंह को मिठाई खिलाते ग्रामवासी

हिंगुतर गढ़ की बेटी कमलावती सिंह को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जानें पर गाव में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर गांव वालों ने उनके परिजनों का मुंह मीठा कराया । इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मण्डल मंत्री राधेरमण सिंह , सेक्टर संयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष शारदा सिंह , उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उनके चाचा रामध्यान सिंह ,भाई कुमार गौरव सिंह, दीपगौरव सिंह, लोकेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

चन्दौली जनपद की ताज़ातरीन खबरों की अपडेट पाने के लिए आप Chandauli Times के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ChandauliTime को लाइक करें, ट्विटर पर https://twitter.com/ChandauliTimes फ़ॉलो करें. यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UC1FkA15w65rqdF7hV2O_erA को सब्सक्राइब करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News