Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsपंडित कमलापति त्रिपाठी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाउंगी : शिवकन्या कुशवाहा

पंडित कमलापति त्रिपाठी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाउंगी : शिवकन्या कुशवाहा

सदर : कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी व अपना दल (कृष्णा गुट) गठबंधन की संयुक्त लोकसभा प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा का शनिवार को जनपद में प्रथम आगमन हुआ. अपने प्रथम चंदौली आगमन पर शिवकन्या कुशवाहा ने पंडित कमलापति त्रिपाठी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की.

पंडित कमलापति त्रिपाठी हैं चंदौली के सच्चे विकास पुरुष : शिवकन्या कुशवाहा

पंडित कमलापति त्रिपाठी की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत पत्रकार वार्ता के दौरान शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि चंदौली जनपद में पंडित कमला पति त्रिपाठी जी के बाद विकास कार्य थम सा गया है, पंडित जी ही चंदौली के सच्चे विकास पुरुष रहे हैं. अब जबकि चंदौली मेरी कर्मभूमि बनने जा रही है तो मेरा यह पूरा प्रयास रहेगा कि मैं पंडित जी के विकास कार्यों को और गति प्रदान करते हुए चंदौली जनपद से पिछड़ापन का दाग हटा सकूँ. जिले में उनके द्वारा कराये गए अनगिनत विकास कार्यों को और आगे बढ़ा सकूँ.

इस दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबु सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव आई पी सिंह कुशवाहा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मधु राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्ना, जन अधिकार पार्टी मंडल प्रभारी दिनेश वर्मा, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा, डॉ नारायण मूर्ति ओझा, अकील अहमद बाबु, दंगल सिंह यादव, कमलेश सिंह गहरवार, चंद्रशेखर सिंह, योगेन्द्र मौर्य सहित हजारों की संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News