Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsचंदौली लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने किया इस पार्टी से गठबंधन

चंदौली लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने किया इस पार्टी से गठबंधन

सदर : जैसे – जैसे लोकसभा चुनाव की तिथि निकट आ रही है वैसे – वैसे राजनितिक सरगर्मी बढती जा रही है. सभी राजनितिक पार्टियाँ चुनाव जीतने के लिए एक दुसरे का हाथ थाम रही हैं. इसी क्रम में आज कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी के साथ प्रदेश में अपना गठबंधन कर लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर, गठबंधन के तहत जन अधिकार पार्टी के हिस्से में 7 सीटें आई हैं, जिनमे 5 सीटों पर जन अधिकार पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी वहीँ 2 सीटों पर जातीय समीकरण के आधार पर पार्टी कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर अपने प्रत्याशी लड़ाएगी.

यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री बाबु सिंह कुशवाहा की पत्नी होंगी चंदौली से जअप की प्रत्याशी

गठबंधन में चंदौली लोकसभा सीट आई जन अधिकार पार्टी के पाले में

कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी के गठबंधन में, चंदौली लोकसभा सीट जन अधिकार पार्टी के हिस्से में आई है. चंदौली लोकसभा सीट पर जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा चुनाव मैदान में उतरेंगी. यहाँ पर आप सभी को बताते चलें कि शिवकन्या कुशवाहा, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बसपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबु सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी हैं. चंदौली लोकसभा के अलावा जन अधिकार पार्टी के खाते में जो सीटें आई हैं उनमे झाँसी, एटा, बस्ती व एक अन्य लोकसभा सीट शामिल है.

क्या कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी के गठबंधन के बाद चंदौली लोकसभा में एक दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा ?
110 votes · 110 answers

1 COMMENT

  1. […] पड़ाव : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी कल 20 मार्च को चंदौली जनपद में आएँगी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद, प्रियंका गाँधी का यह प्रथम जनपद आगमन होगा. विदित हो कि लोकसभा चुनाव के पूर्व सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका गाँधी इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं. इसी क्रम में आज मंगलवार को उन्होंने मिर्ज़ापुर जनपद का दौरा किया तथा बुधवार 20 मार्च को दोपहर तक वाराणसी में रहेंगी तथा दोपहर बाद चंदौली जनपद में प्रवेश करेंगी.यह भी पढ़ें : चंदौली लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने क… […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News