Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsसकलडीहा सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय की अगुआई में सकलडीहा सर्किल को हासिल हुआ...

सकलडीहा सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय की अगुआई में सकलडीहा सर्किल को हासिल हुआ ये कीर्तिमान

सकलडीहा : वैसे तो सकलडीहा सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय अक्सर ही अपने शानदार कार्यशैली व धनी व्यक्तित्व से आये दिन चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार सकलडीहा सीओ ने , सकलडीहा सर्किल में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है और ख़ास बात यह है कि वह इस कीर्तिमान को और अधिक उंचाई प्रदान करते जा रहे हैं. सकलडीहा सीओ ने अपनी शानदार कार्यशैली से सकलडीहा सर्किल का नाम प्रदेश पटल पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित करा दिया है.

ऑनलाइन शिकायत निस्तारण में 7 माह से प्रदेश में टॉप पर है सकलडीहा सर्किल

ऑनलाइन शिकायत निस्तारण ( आई जी आर एस ) में सकलडीहा सर्किल लगातार 7 माह से पुरे प्रदेश में पहला स्थान बनाये हुई है. जुलाई माह में सकलडीहा ने पहली बार प्रथम स्थान पर अपना कब्ज़ा जमाया था और तब से लेकर अब तक (जनवरी तक) , सकलडीहा ऑनलाइन शिकायत निस्तारण में , पुरे प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है. इन सात महीनों के दौरान सकलडीहा सर्किल के समस्त थानों पर, सभी ऑनलाइन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया है.

यह भी पढ़ें :  एसपी संतोष सिंह की अगुआई में चंदौली पुलिस ने रचा नया कीर्तिमान

यहाँ पर आप सभी को बतातें चले कि चंदौली जनपद भी पिछले 4 महीनों से, ऑनलाइन शिकायतों निस्तारण में, पुरे प्रदेश में टॉप पर है. इसकी एक बड़ी वजह सकलडीहा सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय का सर्किल है. सकलडीहा के पिछले 7 माह से टॉप पर आने के लिए, एसपी संतोष सिंह ने हर्ष जताते हुए सकलडीहा सीओ की सराहना की. वहीँ सकलडीहा सीओ ने इसका श्रेय एसपी संतोष सिंह के कुशल नेतृत्व क्षमता को दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News