Sunday, October 27, 2024
HomeChandauli Newsएसपी संतोष सिंह की अगुआई में चंदौली पुलिस ने रचा नया कीर्तिमान

एसपी संतोष सिंह की अगुआई में चंदौली पुलिस ने रचा नया कीर्तिमान

सदर : ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में चंदौली पुलिस लगातार चौथे माह पुरे प्रदेश में अव्वल आई है. चंदौली एसपी संतोष सिंह के अगुआई में, चंदौली पुलिस ने यह कीर्तिमान हासिल किया है. समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली ( आई. जी. आर. एस. ) के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में , चंदौली जनपद की पुलिस लगातार चार माह से पहले स्थान पर बनी हुई है.

अक्टूबर माह से प्रथम स्थान पर बनी हुई है चंदौली पुलिस

ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में चंदौली पुलिस को अक्टूबर में पहली बार , सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, तब से चंदौली पुलिस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी बेहतरीन कार्यशैली जारी रखते हुए, नवम्बर , दिसम्बर, जनवरी माह में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया. चंदौली पुलिस को जनवरी माह में आई जी आर एस ऑनलाइन पोर्टल पर कुल 141 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमे मुख्यमंत्री पोर्टल से 05 , प्रधानमंत्री पोर्टल से 04, ऑनलाइन प्रकरण से 27 तथा पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए. सभी ऑनलाइन शिकायतों की जांच सम्बंधित अधिकारी से करा कर उनका समय पर निस्तारण कर दिया गया.

उपलब्धि पर क्या कहा एसपी संतोष सिंह ने..

चंदौली पुलिस की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए एसपी संतोष सिंह ने कहा कि चंदौली पुलिस का यह हमेशा प्रयास रहता है कि जनता की सभी समस्याओं का समाधान किया जाए, जिसमे ऑनलाइन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी शामिल है. हमे ख़ुशी है कि हम लगातार चौथे माह , प्रदेश में प्रथम आये हैं और हमारा यह आगे भी प्रयास रहेगा की यह उपलब्धि चंदौली पुलिस के साथ बनी रहे.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News