Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli Newsअब इस नाम से जाना जाएगा मुगलसराय तहसील

अब इस नाम से जाना जाएगा मुगलसराय तहसील

पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर : मुगलसराय नगर पालिका व मुगलसराय जंक्शन के नाम परिवर्तित करने के उपरांत, अब योगी सरकार ने मुगलसराय तहसील के नाम परिवर्तित करने पर मुहर लगा दी है. आज शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने मुगलसराय तहसील का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय तहसील करने की मंजूरी दे दी. इसी के साथ मुगलसराय तहसील का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय तहसील किये जाने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में पास हो गया.

यह भी पढ़ें : मुगलसराय तहसील व रेल मंडल के नाम भी बदले जायेंगे

सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय की भूमिका रही अहम्

मुगलसराय तहसील का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय तहसील कराने में चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय की भूमिका अहम् रही है. 14 नवम्बर को अपने चंदौली दौरे के उपरांत सांसद ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा था कि मुगलसराय नगर व जंक्शन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नामे से किये जाने से क्षेत्र की जनता खुश है और आने वाले समय में मुगलसराय तहसील व रेल खंड का नाम भी परिवर्तित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News