Saturday, October 26, 2024
HomeChandauli NewsChahaniya Newsअजय सिंह बने अध्यक्ष, फैयाज़ बने महामंत्री

अजय सिंह बने अध्यक्ष, फैयाज़ बने महामंत्री

चहनिया : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के चंदौली जनपद के चहनिया ब्लाक इकाई की बैठक सोमवार को प्राथमिक विद्यालय गुरेरा में संपन्न हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में चहनियाँ ब्लाक के पदाधिकारियों का चयन किया गया. जिसमे अजय सिंह को चहनिया ब्लाक शिक्षक संघ का अध्यक्ष तथा फैयाज़ अहमद को चहनिया ब्लाक का महामंत्री चुना गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत करने के बाबत चर्चा की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन का प्रयास सतत जारी रहेगा और पुरानी पेंशन बहाली होने तक हम संघर्ष करते रहेंगे.

चहनियां ब्लाक शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारी

बैठक में अजय सिंह को अध्यक्ष, फैयाज़ को महामंत्री चुने जाने के अलावा चहनिया ब्लाक शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारी चुने गए जिनमे अमरेन्द्र पाण्डेय को कोषाध्यक्ष, अवधेश मौर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा ओमप्रकाश यादव संयुक्त मंत्री चुने गए. वहीँ महिला प्रकोष्ठ की कमान मीनाक्षी दीक्षित को दिया गया. इसके अलावा सत्येन्द्र बहादुर सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया. इस अवसर पर इम्तियाज खान, राम सिंह, अशोक सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अशोक यादव, सुनील मौर्य सहित सैकड़ों प्राथमिक शिक्षक उपस्थित रहे.

चहनिया ब्लाक शिक्षक संघ

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News