Sunday, October 27, 2024
HomeChandauli Newsभाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

सदर : भारतीय जनता युवा मोर्चा चंदौली के जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को, युवा मोर्चा के अध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतेन्द्र पाण्डेय ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया. जिला कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय प्रभारी, 1 मीडिया प्रभारी व 7 सदस्यों का मनोनयन किया गया. अध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए.

इन कार्यकर्ताओं को मिली जिला कार्यकारिणी में जगह

बैठक में ऋषि नारायण चौहान व आशीष सिंह रघुवंशी को महामंत्री बनाया गया. वहीँ आशुतोष कुमार सिंह, अमित अग्रहरी, गोविन्द केशरी, रंजीत कुमार, सौरभ चंद्रा व अखिलेश मिश्रा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. अभिजीत यदुवंश, आलोक सिंह, अमित मिश्रा, अम्बरीश जायसवाल, अखिल सिंह व अरविन्द मोदनवाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी. अशोक कुमार सोनकर को कोषाध्यक्ष, बृजेश सिंह को कार्यालय प्रभारी तथा जय सिंह राजपूत को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

इसके अलावा राजीव कुमार गुप्ता, सौरभ पाण्डेय, दिलीप, अनुज मिश्रा, अमृत चौरसिया, मनोज मिश्रा व विनोद बिन्द को भारतीय जनता युवा मोर्चा चंदौली का जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,830SubscribersSubscribe

Must Read

Related News