https://pin-up-cazino.kz/pin up1 vinmostbet casino
Saturday, April 19, 2025
HomeChandauli NewsChakia Newsशासन के निर्देश पर नियमताबाद विकासखंड में कुल 24 जोड़ों की हुई...

शासन के निर्देश पर नियमताबाद विकासखंड में कुल 24 जोड़ों की हुई शादी

नियामताबाद : विकासखंड नियमताबाद में शनिवार को शासन के निर्देश पर करीब 24 जोड़ों की शादी समारोह अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें 3 जोड़े मुस्लिम तथा 21जोड़े हिंदू थे। दोनो धर्म के जोड़ों को उनके धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार शादियां कराई गई।

21 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार तथा 3 जोड़े को मुस्लिम धर्म के अनुसार निकाह पढ़ाया गया। इस सामूहिक शादी समारोह में उपस्थित भाजपा विधायक साधना सिंह कहा कि शासन द्वारा गरीब परिवार के लड़कियों का हाथ पीला कराने का काम किया जा रहा है। इसके साथ शासन द्वारा रश्म एवं भोजन की उत्तम व्यवस्था भी कराई गई। शासन द्वारा एक जोड़ी की शादी कराने में 51 हजार रुपए खर्च किए गए। इस अवसर पर विकासखंड अधिकारी ज्वाला प्रसाद, एडीओ पंचायत अरुण सिंह, प्रमोद शर्मा, धनंजय सिंह, लाल अमरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

16,772FansLike
123FollowersFollow
1,540FollowersFollow
1,820SubscribersSubscribe

Must Read

Related News